Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गठबंधन बाद सपा-बसपा के नाराज नेताओं पर भाजपा की नजर – जय हिन्द जनाब गठबंधन बाद सपा-बसपा के नाराज नेताओं पर भाजपा की नजर – जय हिन्द जनाब

गठबंधन बाद सपा-बसपा के नाराज नेताओं पर भाजपा की नजर

लखनऊ। जहां समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में गठबंधन करने में जुटी हैं, वहीं बीजेपी की निगाहें दोनों दलों के नाराज नेताओं पर टिकीं है।
बीजेपी सपा व बसपा के उन नेताओं को अपने पाले में करने की तैयारी में है जो या तो चुनाव हार गए हैं या जिन्हें टिकट नहीं मिलेगा. यूपी बीजेपी अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पांडेय के मुताबिक जब गठबंधन में सीट शेयरिंग और टिकट बंटवारा होगा तब काफी बड़ी संख्या में दोनों ही दलों के कई नेता नाराज रहेंगे। बीजेपी उन नाराज नेताओं को अपने पाले में करने की कोशिश करेगी। पाण्डेय ने कहा, ऐसा नहीं है कि टिकट वितरण के समय बीजेपी के नेता नाराज नहीं होंगे. लेकिन हमारे नेता सपा और बसपा के नेताओं से कहीं ज्यादा अनुशासित और समर्पित हैं। 1993 में भी जब सपा और बसपा के बीच गठबंधन हुआ था तब बीजेपी को 176 सीट मिली थी और गठबंधन को 172. 2019 के चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन 2014 के लोकसभा चुनाव से भी बेहतर होगा। कैराना व नूरपुर उपचुनावों में हार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीम आर्मी के बताते प्रभाव पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, हम सभी चीजों की बारीकी से समीक्षा कर रहे हैं. यह भी देख रहे हैं कि भीम आर्मी से कैसे निपटना है. भीम आर्मी बसपा के भी खिलाफ है. यह स्थिति पार्टी के लिए अच्छी है. इसके अलावा हम संगठन में दलितों और पिछड़ों की भागीदारी बनाने जा रहे हैं. जिसका फायदा हमें 2019 के लोकसभा चुनाव में मिलेगा। पांडेय ने कहा कि उपचुनाव में हार का असर 2019 के लोकसभा परिणामों पर नहीं प?ेगा. उपचुनावों में हमेशा स्थानीय मुद्दे हावी होते हैं लेकिन लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में ल?ा जाता है और पीएम कोडी हमारे चेहरा होंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उज्जवल गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत, सौभाग्य योजना और मुद्रा बैंक जैसी विकास योजनाएं हमारे लिए 2019 में ट्रम्प कार्ड होगी।

यहां से शेयर करें