Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दिल्ली में हुमायूं के मकबरे के पास मिला मुगल खजाना – जय हिन्द जनाब दिल्ली में हुमायूं के मकबरे के पास मिला मुगल खजाना – जय हिन्द जनाब

दिल्ली में हुमायूं के मकबरे के पास मिला मुगल खजाना

नई दिल्ली। दिल्ली के प्रसिद्ध हुमायूं के मकबरे के पास 16वीं शताब्दी में बने सब्ज बुर्ज के गुंबद से मुगलकाल की छुपी हुई पेंटिंग्स मिली हैं। संरक्षकों को नीला, पीला, लाल, सफेद और सुनहले रंग की छिपी हुई पेंटिंग्स मिली हैं। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अगा खां ट्रस्ट और आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अंदर काम कर रहे संरक्षकों को ये खजाना हाथ लगा है। जानकारों के मुताबिक, ये पहली बार है जब 16वीं शताब्दी के शुरुआती समय की कोई पेंटिंग दिल्ली के किसी मॉन्यूमेंट से मिली हो। सीमेंट और कुछ लेयर्स हटाने पर गुंबद में पेंटिग्स मिली। एक अधिकारी ने बताया कि पेटिंग का ज्यादातर हिस्सा बारिश के पानी से खराब हो गया है और प्रयास किया जा रहा है कि दोबारा ऐसा न हो। अगा खां ट्रस्ट फॉर कल्चर और हैवेल्स की टीम जानकारों से राय ले रही है कि किस तरह इमारत के अन्य लेयर हटाएं जाएं. सीएसआर एक्टिविटी के तहत हैवेल्स प्रोजेक्ट में मदद कर रहा है।

यहां से शेयर करें