Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida Police: करने निकले थे मुड सेट, पुलिस ने पहुचा दिया हवालात – Noida Police: करने निकले थे मुड सेट, पुलिस ने पहुचा दिया हवालात –

Noida Police: करने निकले थे मुड सेट, पुलिस ने पहुचा दिया हवालात

Noida Police: सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है यही कारण है कि सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालों के खिलाफ भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है क्योकि पुलिस मानती है कि लोग पहले शराब पीते है फिर किसी भी वारदात को अंजाम दे देते है। यही कारण है कि मूड बनाने के लिए निकले लोगों को भी हवालात की हवा खानी पडत्र रही है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा के नेतृत्व में थाना बीटा-2 पुलिस व थाना नालेज पार्क पुलिस द्वारा क्षेत्र के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले कुल 102 व्यक्तियों के विरूद्ध 290 आईपीसी के अंतर्गत देर रात्रि तक कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़े: Noida News: खुद को पुलिस अधिकारी  बताकर उगाही करने वाला गिरफ्तार

Noida Police: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा साद मियां खान के नेतृत्व में थाना बीटा-2 पुलिस तथा नालेज पार्क पुलिस द्वारा क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें थाना बीटा-2 पुलिस व थाना नालेज पार्क पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले कुल 102 व्यक्तियों के विरूद्ध 290 आईपीसी के अंतर्गत कार्रवाई की गयी।  सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध ये कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

यहां से शेयर करें