Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार! – जय हिन्द जनाब पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार! – जय हिन्द जनाब

पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार!

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार सिल्वर स्क्रीन पर महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक और पीरियड फिल्मों का चलन जोरों पर है। बॉलीवुड स्टार्स भी इन ऐतिहासिक किरदारों को निभाने में अपनी शान समझते हैं। 1897 के बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर आधारित केसरी के बाद अक्षय कुमार एक और फ़िल्म में इतिहास का सफऱ कर रहे हैं। चाणक्य धारावाहिक और पिंजर जैसी कालजयी फ़िल्म बनाने वाले डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी अब पृथ्वीराज चौहान पर फ़िल्म बना रहे हैं, जिसे यशराज फ़िल्म्स जैसा बड़ा प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस कर रहा है।
इस फ़िल्म में अक्षय पृथ्वीराज चौहान का किरदार ही निभा रहे हैं। फ़िल्म की बाक़ी स्टार कास्ट अभी तय की जा रही है। शूटिंग अगले साल शुरू होने की संभावना है।

यहां से शेयर करें