Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Bollywood UPdateसनी देओल को जनता ने हाथो हाथ लिया तो अक्षय को ठुकराया Bollywood UPdateसनी देओल को जनता ने हाथो हाथ लिया तो अक्षय को ठुकराया

Bollywood UPdateसनी देओल को जनता ने हाथो हाथ लिया तो अक्षय को ठुकराया

Bollywood UPdate: देखिए एक साथ दो फिल्में रीलिज हुई। सनी देओल को लोगों ने हाथों हाथ लिया। जबकि अक्षय कुमार को जनता ने ठुकराया है। वही एक ही वर्ष में दो अलग अलग राष्ट्रीय पर्वों के आसपास रिलीज हुई बीते जमाने के दो सुपर सितारों की दो फिल्मों ने दोनों के ही पूरे जीवन के करियर को नया जीवनदान दे दिया है। इसी साल 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ ने जो कारनामा शाहरुख खान के जीवन में किया, वैसा ही कुछ कुछ 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ ने अभिनेता सनी देओल के लिए कर दिया है। फिल्म ‘गदर 2’ का सोमवार का जिस तरह का रिकॉर्ड कलेक्शन हुआ है, उसने सिने कारोबार के पंडितों को तो चैंकाया ही है, इसने फिल्म ‘पठान’ के पहले सोमवार के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।बुधवार 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और सलमान खान स्टारर फिल्म ‘पठान’ ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग लेते हुए पहले ही दिन करीब 57 करोड़ रुपये कमा लिए थे। फिल्म ने दूसरे दिन यानी गुरुवार को 70.50 करोड़ रुपये, शुक्रवार को 39.25 करोड़ रुपये, शनिवार को 53.25 करोड़ रुपये और रविवार को 60.75 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए पहले वीकएंड के पूरा होते होते 280.75 करोड़ रुपये कमा लिए थे। लेकिन रिलीज के पहले सोमवार को फिल्म ‘पठान’ के कलेक्शन में जबर्दस्त गिरावट देखी गई। रविवार के मुकाबले 56.38 फीसदी की गिरावट के साथ ये फिल्म रिलीज के पहले सोमवार को सिर्फ 26.50 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवसः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने सबोधन इन विषयों पर रखें विचार

गदर-2 हमारी पहचान बॉलीवुड नहीं, हिंदी गदर-2 बनाम पठान पहले सोमवार के कलेक्शन में ‘गदर 2’ ने ‘पठान’ को पछाड़ा है। अब आपको बताते है कि किसकी कितनी हुई कमाई,  सोमवार का जिस तरह का रिकॉर्ड कलेक्शन हुआ है, उसने सिने कारोबार के पंडितों को तो चैंकाया ही है, इसने फिल्म ‘पठान’ के पहले सोमवार के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल ने कहा कि किसी के साथ को प्रतियोगिता नही लेकिन जनता को फिल्म पंसद आए ये जरूरी है।

वहीं, सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त 2023 को शुक्रवार के दिन ही रिलीज हुई। फिल्म ने 40.10 करोड़ रुपये की झन्नाटेदार ओपनिंग ली। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन रहा 43.08 करोड़ रुपये और रविवार को 50 करोड़ का मनोवैज्ञानिक आंकड़ा पार करते हुए इस फिल्म ने 51.70 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म ने रिलीज के तीन दिन के अपने पहले वीकएंड तक 134.88 करोड़ रुपये कमाए। लेकिन, फिल्म ने असली खेल रिलीज के पहले सोमवार को दिखाया। फिल्म के कलेक्शन में रविवार के मुकाबले सोमवार को सिर्फ 30 फीसदी की गिरावट दिखी। शुरूआती रुझानों के मुताबिक फिल्म ‘गदर 2’ ने सोमवार को 36 करोड रुपये कमाए हैं।

यहां से शेयर करें