Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
विवाद के बाद हिंदू-मुस्लिम कपल को मिला पासपोर्ट – जय हिन्द जनाब विवाद के बाद हिंदू-मुस्लिम कपल को मिला पासपोर्ट – जय हिन्द जनाब

विवाद के बाद हिंदू-मुस्लिम कपल को मिला पासपोर्ट

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हिंदू-मुस्लिम कपल को पासपोर्ट न मिलने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। विवाद के बाद दोनों को नया पासपोर्ट जारी कर दिया गया है। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोहम्मद अनस सिद्दीकी और उनकी पत्नी तन्वी सेठ ने इस बात की जानकारी दी। अनस ने कहा कि अधिकारी ने मुझसे कल कहा था कि आप अपना धर्म परिवर्तन कीजिए और नाम बदलिए। गौ मंत्र पढि़ए और फेरे लीजिए। तब उसके बाद हो पाएगा।
बीते दिन हिन्दू-मुस्लिम कपल का पासपोर्ट आवेदन लखनऊ पासपोर्ट ऑफिस में खारिज कर दिया गया था। मोहम्मद अनस सिद्दीकी और उनकी पत्नी तन्वी सेठ ने 2007 में शादी की थी और उन्होंने लखनऊ में पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। तन्वी का आरोप है कि पासपोर्ट ऑफिसर विकास मिश्रा ने उन्हें नाम बदलने को कहा और सिद्दीकी को धर्म बदलने के लिए भी कहा गया। शिकायत करने के एक दिन बाद संबंधित अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। लखनऊ के रिजनल पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारी ने कहा कि ऐसे मामलों में कपल का शादी का प्रमाण पत्र लेने का भी नियम
नहीं है।

यहां से शेयर करें