Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Yamuna Expressway: कोहरे में नहीं दिखी सड़क, पुल से नीचे गिरा ट्रक – Yamuna Expressway: कोहरे में नहीं दिखी सड़क, पुल से नीचे गिरा ट्रक –

Yamuna Expressway: कोहरे में नहीं दिखी सड़क, पुल से नीचे गिरा ट्रक

Yamuna Expressway: उत्तर भारत में कोहरा कोहराम मचा रहा है। लगातार यातायात पर असर पड़ रहा है आज तड़के घने कोहरे के बीच एक ट्रक चालक को जब सड़क नजर नहीं आई, तो रेलिंग तोड़ते हुए वह पुल से नीचे जा गिरा। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस ट्रक में सब्जी भरी हुई थी सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट पर नॉलेज पार्क पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार आईसर ट्रक में सब्जी लोड होकर दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी बीच जब वह यमुना एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट पर पहुंचा तो घना कोहरा होने के कारण उसे सड़क दिखाई नहीं दी। जिस कारण रेलिंग तोड़ते हुए ट्रक पुल के नीचे जा गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस वक्त ट्रक नीचे गिरा तो बम फटने जैसी आवाज सुनाई दी। जैसे ही खबर पुलिस को मिली तो तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। एसीपी और थाना नॉलेज पार्क प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि ट्रक तेज गति से था और विजिबिलिटी कम होने के कारण उसे सड़क नजर नहीं आई। इस ट्रक में टमाटर व अन्य सब्जियां लदी हुई थी। हादसे में घायल चालक और परिचालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो चुकी है जिसके कारण लगातार हादसे होते जा रहे हैं।

यह भी पढ़े: Maruti Grand Vitara CNG: 30723 रूपये मासिक में लाएं घर

वाहन चालकों को सावधान रहने की जरूरत
Yamuna Expressway: घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो चुकी हैै। जरूरत है कि वाहन चालकों को सावधानी से ही सड़क पर चलना चाहिए। यदि कोहरा अधिक हो तो पीली लाइट का इस्तेमाल करें। ताकि बड़ी-बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सके ज्यादातर दुर्घटनाएं बेहद कम विजिबिलिटी के कारण ही हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल आने वाले 4 दिनों तक कोहरे और ठंड से कोई राहत नहीं होने की उम्मीद है। ऐसे में सड़क पर चलते वक्त सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

यहां से शेयर करें