Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida: आईएमएस में बीबीए हाट का आयोजन – जय हिन्द जनाब Noida: आईएमएस में बीबीए हाट का आयोजन – जय हिन्द जनाब

Noida: आईएमएस में बीबीए हाट का आयोजन

 इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में बीबीए हाट का आयोजन हुआ। मंगलवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित हाट की शुरुआत आईएमएस की डीन मेजर नुपुर गुप्ता ने रिबन काटकर किया। वहीं हाट में बीबीए के छात्रों ने 2 दर्जन से भी अधिक स्टॉल लगाए, जिनमें खान-पान, ज्यूलरी, कपड़े एवं होम डेकोरेशन के दुकानों पर भीड़ देखने को मिली।
छात्रों को संबोधित करते हुए मेजर नुपुर गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज पर भी जोर देना है। आज के कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को मार्केटिंग स्किल, व्यापार के तौर-तरीके, सही-गलत वस्तुओं की पहचान एवं मोल भाव के तरीके को जानने का मौका मिला। हमारी कोशिश है कि छात्र आगे भी व्यावसायिक गतिविधियों का हिस्सा बनते रहें एवं अपने सपने को साकार रूप देकर सफल उद्यमी बनें। वहीं बीबीए के विभागाध्यक्ष डॉ. जितिन गंभीर ने बताया कि आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को मार्केटिंग स्किल एवं व्यापार के तौर तरीके को रचनात्मक तरीके से पेश करने की कला से रूबरू कराना था। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा आयोजित बीबीए हाट का सफल संचालन बीबीए की फैकल्टी प्रो. रचना गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ।
यहां से शेयर करें