Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
प्रदूषण नापने की मशीन फेल, अगले तीन दिन बेहद खतरनाक – जय हिन्द जनाब प्रदूषण नापने की मशीन फेल, अगले तीन दिन बेहद खतरनाक – जय हिन्द जनाब

प्रदूषण नापने की मशीन फेल, अगले तीन दिन बेहद खतरनाक

नई दिल्ली। धूल के गुबार से परेशान दिल्ली-एनसीआर में हालात गंभीर बने हुए हैं। दिल्ली में कई जगह तो प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि यहां प्रदूषण नापने की मशीन भी फेल हो गई। दिल्ली में एयर इंडेक्स 431 दर्ज हुआ।
दिल्ली में अगले तीन दिन बेहद खतरनाक माने जा रहे हैं। क्योंकि अगले तीन दिन तक पीएम 10 का स्तर खतरनाक लेवल पर बना रहेगा।वहीं, एनसीआर में सबसे ज्यादा प्रदूषित ग्रेटर नोएडा है। यहां एयर इंडेक्स 500 रहा। जबकि गुडगांव में 485, नोएडा में 390, गाजियाबाद में 384 और फरीदाबाद में 317 एयर इंडेक्स दर्ज हुआ।फिलहाल 17 जून तक दिल्ली में सभी तरह की कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी पर रोक लगा दी गई है। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी सड़कों की सफाई मैकेनिकल मशीनों से करेंगे। मुख्य सड़कों पर झाडू नहीं लगाई जाएगी। सेंट्रल वर्ज और सड़क के किनारों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा।

यहां से शेयर करें