Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस पर रक्तदान व नि:शुल्क दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस पर रक्तदान व नि:शुल्क

दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस पर रक्तदान व नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

New Delhi news  दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर बाहरी जिला पुलिस द्वारा बापू पार्क, मंगोलपुरी में रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सेवा, समर्पण और सुरक्षा की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम ने पुलिस और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मेगा रक्तदान शिविर रहा, जिसमें पुलिस कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान शिविर का संचालन पीतमपुरा स्थित ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। चिकित्सा विशेषज्ञों की देखरेख में सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सेवा की मिसाल पेश की। इस पहल के माध्यम से रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता भी फैलायी गई।
बालाजी एक्शन अस्पताल की टीम ने दी स्वास्थ्य सेवाएं
नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का संचालन श्री बालाजी एक्शन हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम द्वारा किया गया। शिविर में निम्न सेवाएं प्रदान की गईं— नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा (डायबिटीज) जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण। स्वास्थ्य शिविर में पुलिस स्टाफ के साथ-साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लेकर लाभ उठाया। प्रतिभागियों ने दिल्ली पुलिस के मानवीय और संवेदनशील स्वरूप की सराहना की।

New Delhi news

यहां से शेयर करें