Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida : प्रदूषण से निपटने के लिए नोएडा अपना रहा ये तरीके – जय हिन्द जनाब Noida : प्रदूषण से निपटने के लिए नोएडा अपना रहा ये तरीके – जय हिन्द जनाब

Noida : प्रदूषण से निपटने के लिए नोएडा अपना रहा ये तरीके

नोएडा एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए नोएडा प्राधिकरण की ओर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन ग्रेप प्लान4 के अंतर्गत आज कई कदम उठाए गए हैं।

 

ग्रैप के नोडल अधिकारी एवं प्राधिकरण के ओएसडी डॉ अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि नोएडा के अलग-अलग इलाकों के मुख्य मार्गो पर 72 टैंकरों से जल छिड़काव कराया गया है। जिससे कि सड़कों पर उड़ने वाली धूल ना उड़े। इसके अलावा उद्यान विभाग ने 13 वोटर टैंकरों के माध्यम से 24 किलोमीटर लंबाई के सेंट्रल वर्ज एवं पेड़ पौधों की धुलाई की है। ताकि पत्तियों पर जमी धूल हटने से प्रदूषण कम हो सके उन्होंने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर 03 एंटी स्मॉग गन लगाई गई है। खुले में निर्माण सामग्री रखने एवं निर्माण कार्यों पर पूर्णत प्रतिबंध लगाया गया ह,ै यदि कोई व्यक्ति खुले में निर्माण सामग्री रखता है तो उसको उसे हरे रंग की चादर से ढकना होगा। इतना ही नहीं वर्क सर्किल 1 से लेकर 10 तक की टीमें अलग-अलग जगह छापेमारी कर रही है। अब तक 725000 रूपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। अलग-अलग मार्गों पर मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन के माध्यम से सड़कों की सफाई कराई जा रही है। इसके बाद एसटीपी से पानी मंगा कर छिड़काव हो रहा है।

यहां से शेयर करें