Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Pollution: बचाव के लिए गैर बीएस 6 डीजल कारों को दिल्ली में No Entry – जय हिन्द जनाब Pollution: बचाव के लिए गैर बीएस 6 डीजल कारों को दिल्ली में No Entry – जय हिन्द जनाब

Pollution: बचाव के लिए गैर बीएस 6 डीजल कारों को दिल्ली में No Entry

 

नोएडा पुलिस प्रदूषण से लड़ने के लिए पूरी प्लानिंग से आगे बढ रही है। अब प्रदूषण पर काबू पाने के लिए जुटी हुई हैं। इसी के मद्देनजर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार रात एडवाइजरी जारी कर सूचित किया है कि अगले आदेश तक गैर-जरूरी डीजल ट्रक व गैर बीएस 6 डीजल कारों को वाया नोएडा होते हुए दिल्ली में नौ-एट्री होगी।

एडवाइजरी में कहा है कि जरूरी सेवाओं के अलावा सभी ट्रकों का दिल्ली में प्रवेश निषेध है। सिर्फ सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों को ही प्रवेश की अनुमति है। डीजल की केवल बीएस-6 श्रेणी की कारें चलेंगी। वहीं, सरकारी दफ्तर 50 फीसदी क्षमता पर चलेंगे। सरकार की सलाह है कि निजी दफ्तर भी इस नियम का पालन करें। पाबंदियों की देखरेख के लिए कमेटी का भी गठन किया गया है।
ये है प्रतिबन्धन
’1- नोएडा से दिल्ली सीमा में आवश्यक वस्तुओंध्सेवाएं प्रदान करने वाले वाहनों और सभी सीएनजी,इलैक्ट्रिक ट्रकों को छोडकर अन्य प्रकार के ट्रकों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।’
’2- डीजल संचालित मध्यम मालवाहक वाहन और भारी मालवाहक वाहन यथा-आवश्यक वस्तुओं,सेवाएं प्रदान करने वाले वाहनों को छोडकर प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।’
’3- नोएडा से दिल्ली सीमा में हल्के चार पहिया वाहनों में बीएस-3 पैट्रोल व बीएस-4 डीजल वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।’

 

डायवर्जन
’1- चिल्ला रेड लाईट होकर दिल्ली जाने वाले ट्रक, मध्यम मालवाहक वाहन तथा हल्के चार पहिया वाहनों में बीएस-3 पैट्रोल व बीएस-4 डीजल वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर यमुना एक्सप्रेस-वेध्इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे तथा अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर अपनी मंजिल पर जा सकेंगे।’
’2- डीएनडी होकर दिल्ली जाने वाले ट्रक, मध्यम मालवाहक वाहन तथा हल्के चार पहिया वाहनों में बीएस-3 पैट्रोल व बीएस-4 डीजल वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर यमुना एक्सप्रेस-वे, इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे तथा अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर गन्तव्य को जा सकेंगे।’
’3- कालिन्दी बॉर्डर होकर दिल्ली जाने वाले ट्रक, मध्यम मालवाहक वाहन तथा हल्के चार पहिया वाहनों में बीएस-3 पैट्रोल व बीएस-4 डीजल वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर यमुना एक्सप्रेस-वेध्इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे तथा अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर आगे जा सकेंगे।’

’यातायात में असुविधा होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है।’ यहां से तुरंत आप को आप की मंजिल तक पहुंचने के लिए मदद मिल सकेगी।

यहां से शेयर करें