बाबा बुल्डोज़र की नगरी के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, छात्रों ने छत से कूदकर बचाई जान, कई घायल; बचाव कार्य जारी 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित पुरनिया चौराहा के पास एक व्यावसायिक इमारत में चल रहे कोचिंग सेंटर में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि पूरी इमारत में घना धुआं भर गया, जिससे ऊपरी मंजिलों पर क्लास ले रहे छात्र फंस गए। कई छात्रों ने अपनी जान बचाने के लिए छत और संकरे छज्जों से नीचे कूदना पड़ा, जिसमें कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दमकल विभाग की 14 गाड़ियां (हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म सहित) मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान तेजी से चल रहा है। दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग अत्यंत भीषण है और धुएं के कारण इमारत के अंदर प्रवेश में कठिनाई हो रही है। शुरुआती सूचनाओं के मुताबिक, 10 से 12 लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या अन्य विद्युत संबंधी खराबी की संभावना जताई जा रही है।

प्रशासनिक कार्रवाई और राहत कार्य:

घटना की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जिलाधिकारी (डीएम) विशाख जी (विशाख अय्यर), एडीसीपी उत्तरी ट्विंकल जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बचाव कार्यों की निगरानी की और घायलों को त्वरित चिकित्सा मुहैया कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों के समुचित इलाज के सख्त निर्देश जारी किए हैं। स्थानीय निवासियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने भी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण बनी हुई है। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराया गया है। दमकलकर्मी और SDRF की टीमें लगातार अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही हैं। घायल छात्रों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत की निगरानी की जा रही है।

पृष्ठभूमि: लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र कोचिंग हब के रूप में जाना जाता है, जहां हजारों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इससे पहले भी यहां फायर सेफ्टी मानकों से जुड़ी चिंताएं उठ चुकी हैं, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन का पूरा ध्यान अभी बचाव कार्यों पर केंद्रित है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जैसे ही नई जानकारी उपलब्ध होगी, अपडेट किया जाएगा। इस दर्दनाक घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जाती है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: नाबालिग ने आधी रात बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे को मौत की नींद सुलाया

यहां से शेयर करें