सेंट्रल नोएडा पुलिस ने धनतेरस पर लौटाए गुम मोबाइल, मालिकों के चेहरे खिले

नोएडा। धनतेरस के मौके पर सेंट्रल नोएडा पुलिस ने 157 लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन लौटाकर दीपावली से पहले बड़ी सौगात दी। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।

सीईआईआर पोर्टल से हुई निगरानी

पुलिस के मुताबिक, बीते कुछ महीनों में अलग-अलग जगहों पर लोगों के मोबाइल फोन गुम हो गए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले दर्ज किए और फोन की जानकारी सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर दर्ज कर उनकी लगातार निगरानी की। सर्विलांस टीम ने इसी आधार पर 157 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले।

ऑटो, पार्क और मंदिर में गुमे थे फोन

पुलिस ने बताया कि बरामद फोनों में कई ऐसे थे जो ऑटो में सफर करते समय, पार्क में, खेलते समय या मंदिर में पूजा के दौरान गुम हो गए थे।

सूरजपुर थाने में हुई प्रेस वार्ता

शुक्रवार को थाना सूरजपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डीसीपी सेंट्रल नोएडा प्रवीण रंजन सिंह ने फोन मालिकों को उनके मोबाइल सौंपे। उन्होंने कहा कि “मिशन सहयोग” के तहत ये फोन लोगों को वापस दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा और गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढकर उनके असली मालिकों तक पहुंचाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: एपीजे इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में रेयान इंटरनेशनल स्कूल नोएडा रनर-अप, अंडर-19 टीम ने बढ़ाया गौरव

यहां से शेयर करें