नोएडा, रेयान इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा के अंडर-19 बालक फुटबॉल दल ने एपीजे इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में शानदार खेल दिखाते हुए द्वितीय स्थान (रनर-अप) हासिल किया। इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूरे नोएडा में खुशी का माहौल है। नोएडा में 2 से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में दिल्ली-एनसीआर के कुल 16 प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बीच रेयान नोएडा की टीम ने अनुशासन, बेहतरीन टीम भावना, रणनीतिक कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।

प्रधानाचार्या ने दी बधाई
इस सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपशिखा त्यागी ने खिलाड़ियों, कोच और खेल विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के निरंतर अभ्यास, समर्पण और खेल भावना का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी बराबर प्रोत्साहन दिया जाता है, ताकि विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनें और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण सख्त: हवा ‘सीवियर’ स्तर पर पहुंची, GRAP-III लागू

