उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री हाईवे पर नदी में समाई इनोवा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लापता होने की आशंका

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में एक बार फिर भीषण सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई और सीधे नदी में जा समाई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। चारों के शव नदी किनारे से बरामद कर लिए गए हैं, जबकि वाहन में सवार अन्य लोगों के नदी में लापता होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा धारा कुंड से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की ओर हुआ। इनोवा कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने के बाद वाहन नदी में समा गया। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

चार शव बरामद, लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। नदी किनारे से चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, आशंका है कि वाहन में सवार कुछ अन्य लोग नदी के तेज बहाव में लापता हो गए हैं।

लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बचाव दल नदी और आसपास के क्षेत्रों में तलाश कर रहे हैं।

हादसे से इलाके में मचा हड़कंप

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। फिलहाल हादसे के कारणों और वाहन में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है। राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

 

यह भी पढ़ें: जेवर में इमरान हत्याकांड का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

यहां से शेयर करें