नोएडा। भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म RAYY ने किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने ऐप का आधिकारिक लॉन्च किया। “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित यह प्लैटफॉर्म दिल्ली एनसीआर की 2,500 से ज्यादा गतिविधियों को एक ही जगह उपलब्ध कराता है। इनमें ऐक्टिविटीज़, स्पोर्ट्स, फिटनेस और वैलनेस, लर्निंग, बच्चों के प्लेज़ोन और मनोरंजन के अनुभव शामिल हैं।
बिखरी प्रक्रिया होगी आसान
रियल-वर्ल्ड अनुभवों की खोज और बुकिंग में अक्सर कई वैबसाइटों पर जाना, फोन कॉल करना, व्हॉट्सऐप संदेशों का आदान-प्रदान और सोशल मीडिया के सुझावों पर निर्भर रहना पड़ता है। RAYY इस प्रक्रिया को सरल बनाता है। यूज़र्स एक ही ऐप से गतिविधियों का जायज़ा ले सकते हैं, जगहों की तुलना कर सकते हैं, कीमत और टाइमिंग देख सकते हैं, उपलब्ध स्लॉट जान सकते हैं और बुकिंग पूरी कर सकते हैं। चाहे अनुभव किसी एक व्यक्ति के लिए हो, दोस्तों के समूह के लिए या पूरे परिवार के लिए, सही विकल्प खोजना अब आसान होगा।
1,500 से ज्यादा पार्टनरों का नेटवर्क
फिलहाल दिल्ली एनसीआर पर फोकस करते हुए RAYY ने 1,500 से ज्यादा पार्टनरों का नेटवर्क तैयार किया है। इसमें नृत्य व संगीत कक्षाएं, तैराकी, पिकलबॉल, क्रिएटिव वर्कशॉप, फिटनेस और वैलनेस सेंटर, ट्रैम्पोलिन पार्क, गेमिंग ज़ोन, बच्चों के प्लेज़ोन और पारिवारिक मनोरंजन के स्थल शामिल हैं। इन विकल्पों को डिजिटली एक साथ लाकर प्लैटफॉर्म का मकसद स्थानीय ऐक्सपीरियेंस प्रदाताओं की विज़िबिलिटी और बुकिंग के मौके बढ़ाना है।
दो संगठनों का साथ
यह लॉन्च दो ऐसे संगठनों को साथ लाया है जो बच्चों और परिवारों को वास्तविक दुनिया के अनुभवों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। किडज़ानिया बच्चों को अलग-अलग व्यवसायों को जानने और रोल-प्ले के जरिए व्यावहारिक जीवन कौशल सीखने का इमर्सिव माहौल देता है, जबकि RAYY परिवारों को किसी एक डेस्टिनेशन तक सीमित रहने के बजाय कई स्थलों और रुचियों के अनुसार अनुभव तलाशने में मदद करता है।
संस्थापक का बयान
लॉन्च के मौके पर RAYY के संस्थापक सार्थक गुप्ता ने कहा, “भारत की ऐक्सपीरियेंस इकॉनोमी तीव्रता से विकसित हो रही है, जिसमें स्पोर्ट्स, फिटनेस, बच्चों की ऐक्टिविटीज़ और पारिवारिक मनबहलाव में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है।” उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री अनुमानों के अनुसार अकेले भारत का फिटनेस मार्केट 2024 में ₹16,200 करोड़ से बढ़कर 2030 तक ₹37,700 करोड़ हो सकता है। उन्होंने कहा, “लेकिन हमारे लिए मौका बाजार के आकार से कहीं ज्यादा है। हम RAYY को इस सरल फलसफे पर बना रहे हैं कि जो पल हम संग बिताते हैं, वे ऐसी यादें बन जाते हैं जिन्हें हम ज़िंदगी भर सहेज कर रखते हैं।”
तान्या मित्तल बनीं ब्रांड एंबेसडर
लॉन्च में उद्यमी और डिजिटल पर्सनैलिटी तान्या मित्तल RAYY की स्टेकहोल्डर और ब्रांड एंबेसडर के तौर पर शामिल हुईं। उनका साथ प्लैटफॉर्म की ब्रांड स्टोरीटेलिंग, कंज्यूमर एंगेजमेंट और लोगों को ज्यादा रियल-वर्ल्ड अनुभव आज़माने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों को मजबूती देगा। तान्या मित्तल ने कहा, “हमारी कुछ सबसे खूबसूरत यादें महंगी चीज़ों के बारे में नहीं, बल्कि उन लोगों के बारे में होती हैं जिनके साथ हम उन्हें साझा करते हैं।” उन्होंने कहा कि बच्चे की पहली ऐक्टिविटी बुक करना, कोई नई हॉबी खोजना या साथ में वीकेंड बिताना जैसी आसान चीज़ें भी ज़िंदगी भर की याद बन सकती हैं। उन्होंने बताया कि 2026 में भारत में बच्चों की गतिविधियों का संगठित बाजार 1.4 अरब यूएस डॉलर होने का अनुमान है, और परिवारों को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से बाहर निकलकर नए अनुभव खोजने के ज्यादा मौके मिल रहे हैं। उनके अनुसार, “लग्ज़री हमेशा इस बारे में नहीं होती कि हमारे पास क्या है; कभी-कभी यह उन यादों के बारे में होती है जो हम बनाते हैं।”
किडज़ानिया बना एडुटेनमेंट पार्टनर
किडज़ानिया इंडिया के चीफ बिज़नेस ऑफिसर तरनदीप सिंह सेखों ने कहा, “किडज़ानिया में हमारा मानना है कि बच्चे केवल बताए जाने से नहीं, बल्कि स्वयं अनुभव करके सीखते हैं। हालांकि, किसी सार्थक अनुभव का हिस्सा बनने के लिए परिवारों को सबसे पहले उसके बारे में जानना और उसे खोजना ज़रूरी है। यही वजह है कि RAYY के साथ हमारी साझेदारी स्वाभाविक रूप से उपयुक्त है।” उन्होंने कहा कि RAYY के एडुटेनमेंट पार्टनर के रूप में जुड़कर कंपनी को खुशी है और वह अधिक से अधिक परिवारों को खेल-खेल में सीखने के अनुभव से जोड़ने के लिए उत्साहित है।
आगे की योजना
RAYY की योजना दिल्ली एनसीआर के बाद अन्य भारतीय शहरों में विस्तार करने, पार्टनर नेटवर्क बढ़ाने और अपनी टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने की है ताकि ऐक्टिविटीज़ की खोज और बुकिंग और आसान हो सके। कंपनी “RAYY स्टूडियो” बनाने पर भी काम कर रही है, जो ऐक्सपीरियेंस प्रदाताओं के लिए वेन्यू-फोकस्ड पॉइंट-ऑफ-सेल और डैशबोर्ड ईकोसिस्टम के साथ तैयार किया जाएगा। RAYY ऐप ऐंड्रॉइड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है, जिससे यूज़र्स एक ही प्लैटफॉर्म से गतिविधियां खोज सकते हैं और अनुभव बुक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप: 16 मौतें, घायलों की संख्या 65 हुई

