नोएडा। सेक्टर-46 स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी की ओर से आगामी रामलीला मंचन के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान विधिवत ध्वजारोहण भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक पंकज सिंह, भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं कमेटी अध्यक्ष विपिन अग्रवाल सहित कमेटी के पदाधिकारी और शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। हवन-पूजन के दौरान सभी ने भगवान श्रीराम से रामलीला के सफल आयोजन और शहरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
11 से 22 अक्टूबर तक होगा आयोजन
कमेटी की ओर से बताया गया कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसके लिए मैदान में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दर्शकों के लिए आकर्षक मंच, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
नेताओं ने दी शुभकामनाएं
इस मौके पर विधायक पंकज सिंह ने कहा कि रामलीला सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का अहम हिस्सा है और भगवान श्रीराम के आदर्श सत्य, मर्यादा व कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कमेटी को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। कमेटी अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा कि भूमि पूजन के साथ इस वर्ष की तैयारियों का शुभारंभ हो चुका है और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भव्य व व्यवस्थित आयोजन किया जाएगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने रामलीला को संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बताया, वहीं पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि रामलीला के मंचन से त्याग, सेवा और कर्तव्य के आदर्श जन-जन तक पहुंचते हैं।
गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में कमेटी पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अमित त्यागी, महेश अवाना, विकास जैन, डॉ. वीके गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, डॉ. एसपी जैन, धर्मेंद्र चौहान, संजय गोयल, विकास बंसल, राजेंद्र जैन, पूनम सिंह, प्रज्ञा पाठक शर्मा, राकेश यादव, मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव, सतपाल यादव, गणेश जाटव, सपा नेता मनोज चौहान, त्रिलोक शर्मा, गौरव चाचरा, सौरभ गोविल, नरेंद्र चोपड़ा, संजय जैन, राजीव गर्ग, राजीव त्यागी, वीरेंद्र मेहता, एनपी सिंह, आलोक द्विवेदी, राजकुमार तंवर, रविकांत मिश्रा, प्रदीप, डीके गुप्ता, मूलचंद गुप्ता, भीष्म यादव, ओमवीर अवाना, दीपक बिग, राजकुमार, सुनील जैन, नवीन सोनी, अमित प्रकाश, प्रदीप अग्रवाल, राजीव सिंघल, ललित शिंगला, टीएन गोविल, मनोज अग्रवाल, भूपेंद्र मित्तल, नरेश कुचछल, सतीश अवाना, मनीष सेतिया, अजय सिंह, कैलाश शाह, अशोक शाह समेत शहर के प्रतिष्ठित पत्रकार बंधु भी मौजूद रहे।

