सहारनपुर में नकली सिक्कों का बड़ा खेल बेनकाब, 6,400 नकली सिक्के बरामद

counterfeit coins

counterfeit coins: सहारनपुर में पांच आरोपी गिरफ्तार, 1.28 लाख के 6,400 नकली सिक्के बरामद; बाजार, शराब ठेकों और टोल प्लाजा पर खपाते थे

सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस ने नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.28 लाख रुपये कीमत के 20-20 रुपये के 6,400 नकली सिक्के, छह मशीनें, 39 बिना मुहर की डाई और दो कारें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य नकली सिक्कों को बाजार, शराब ठेकों और टोल प्लाजा पर खपाते थे।

counterfeit coins

जुबली पार्क से पांच आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की। पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर रविवार को जुबली पार्क से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान उपकार लूथरा उर्फ अभय प्रताप सिंह, हिमांशु उर्फ गुल्लू, कुलदीप, संतोष चौरसिया उर्फ जनार्धन और अनुराग पाल उर्फ लंकेश के रूप में हुई है।

counterfeit coins

Saharanpur fake coins: सोनीपत में था नकली सिक्कों का प्लांट

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह ने हरियाणा के सोनीपत में नकली सिक्के बनाने का प्लांट लगा रखा था। यहां सिक्के तैयार कर कई राज्यों में उनकी सप्लाई की जाती थी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अब तक 70 करोड़ रुपये से अधिक के नकली सिक्के बाजार में खपाने की बात सामने आई है। पुलिस नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

मशीनों और उपकरणों का पूरा सेटअप मिला

आरोपियों के पास से करीब पांच लाख रुपये के अधबने सिक्के, छह सिक्का बनाने वाली मशीनें, पांच लोहे की डाई, 39 बिना मुहर की डाई और 20 मुहर लगी डाई बरामद हुई हैं। इसके अलावा फिनिशिंग के लिए डाई पॉलिश मशीन, घिसाई पत्थर, आठ मोबाइल फोन, सात हिसाब रजिस्टर, पैड, चेकबुक और दो कारें भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं। Saharanpur fake coins

बाजार से लेकर टोल तक खपाते थे सिक्के

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मुख्य रूप से 20 रुपये के नकली सिक्के तैयार करते थे। इन्हें सामान्य बाजार के साथ सरकारी शराब ठेकों और टोल प्लाजा पर चलाया जाता था। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और नकली सिक्कों की सप्लाई वाले राज्यों का पता लगाने में जुटी है।

counterfeit coins

यहां से शेयर करें