Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा में संजय पहाड़िया गिरोह का सदस्य गिरफ्तार नोएडा में संजय पहाड़िया गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

नोएडा में संजय पहाड़िया गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर-126 पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरेश पुत्र राम मनोहर, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मैनुअल इंटेलिजेंस, गोपनीय सूचना और सर्विलांस के जरिए जुटाई गई जानकारी के आधार पर आरोपी को बुधवार को ओखला बर्ड सैंक्चुरी मेट्रो स्टेशन के पीछे स्थित फुटओवर ब्रिज, कालिंदी कुंज रोड के पास से दबोचा गया।

2022 से चल रहा था फरार

पुलिस के अनुसार आरोपी सुरेश थाना सेक्टर-20 में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में वर्ष 2022 से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। जांच में सामने आया कि सुरेश कुख्यात संजय पहाड़िया के संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

पहले रेकी, फिर योजनाबद्ध चोरी

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य आपस में मिलकर पहले ऐसे मकानों और प्रतिष्ठानों की रेकी करते थे, जहां चोरी करना आसान हो। इसके बाद पूरी योजना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। चोरी के दौरान ताले तोड़ने के लिए गिरोह के सदस्य ड्रिल मशीन, लोहे की छैनी, पेचकस, हथौड़ी और ब्लेड सहित लोहे की आरी जैसे औजार अपने पास रखते थे।

वारदातों में इस्तेमाल होती थी एक्सयूवी

पुलिस के मुताबिक गिरोह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए एक्सयूवी-500 वाहन (नंबर आरजे-11-सीए-0610) का इस्तेमाल करता था। चोरी किए गए सामान को बाद में बेचकर मिलने वाली रकम को गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे और उससे अपना आर्थिक खर्च व जीवन-यापन करते थे। पुलिस ने आरोपी सुरेश के कब्जे से पूर्व में चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त नकदी और चोरी का सामान बरामद किया था। इसके अलावा घटनाओं को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया चाकू भी उसके पास से बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें: नोएडा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़

यहां से शेयर करें