जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार

New Delhi news आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बवाना थाना टीम ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुए में इस्तेमाल 1 लाख 37 हजार 280 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, बवाना थाना क्षेत्र में जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश बाजपेयी के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान छह लोग जुआ खेलते पकड़े गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन (29), संतराम अहिरवार (46), विशाल (31), संजय (55), रिंकू शर्मा (26) और साहिद (30) के रूप में हुई है। इनमें संतराम अहिरवार पहले भी दो आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बवाना थाने में प्राथमिकी संख्या 547/26, जुआ अधिनियम की धारा 12/09/55 के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित, हेड कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल प्रदीप शामिल रहे।

New Delhi news

यहां से शेयर करें