Lift stuck at Noida Royal Tower: 2 मरीज व 2 साल के बच्चे समेत 5 लोग 20 मिनट तक फंसे, सीढ़ी से निकाले सुरक्षित  

Lift stuck at Noida Royal Tower: नोएडा। सेक्टर-61 स्थित रॉयल टावर अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक लिफ्ट पांचवीं और छठवीं मंजिल के बीच अचानक रुक गई। लिफ्ट में दो मरीज, दो साल का बच्चा और दो अन्य लोग सवार थे। करीब 20 मिनट तक सभी पांच लोग लिफ्ट में फंसे रहे। बाद में गार्ड और सोसाइटी के लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना शाम करीब 7:30 बजे की है। सोसाइटी निवासी सिद्धांत माथुर के अनुसार उनके चाचा विनय माथुर, पुष्प दयाल माथुर, दो साल का बच्चा त्रियक्ष और दो अन्य रिश्तेदार लिफ्ट से नीचे आ रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट अचानक पांचवीं और छठवीं मंजिल के बीच रुक गई। अंदर मौजूद लोगों ने मदद के लिए आवाज लगाई। काफी देर तक लिफ्ट नहीं खुलने पर सोसाइटी के लोगों को सूचना दी गई। करीब 20 मिनट बाद गार्ड मौके पर पहुंचे। पांचवीं मंजिल पर मौजूद एक व्यक्ति ने सीढ़ी उपलब्ध कराई। इसके बाद लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी पांचों को एक-एक करके बाहर निकाला गया। इस दौरान बच्चे समेत लिफ्ट में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

तीन टावरों में छह लिफ्ट, अक्सर खराब होने का आरोप

घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों ने लिफ्ट की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि सोसाइटी में तीन टावरों में कुल छह लिफ्ट हैं, लेकिन इनमें से कोई न कोई लिफ्ट अक्सर खराब रहती है। निवासियों का आरोप है कि लिफ्टों के खराब होने के कारण उन्हें मजबूरी में पुरानी या खराब लिफ्ट का इस्तेमाल करना पड़ता है। उन्होंने सभी लिफ्टों की नियमित सर्विसिंग और सुरक्षा जांच कराने की मांग की है। निवासियों का कहना है कि शुक्रवार की घटना में सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन लिफ्ट में बच्चे और मरीज भी मौजूद थे। अगर समय पर मदद नहीं पहुंचती तो परेशानी और बढ़ सकती थी। लोगों ने सोसाइटी प्रबंधन से लिफ्टों की तकनीकी जांच कराने और नियमित मेंटेनेंस व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

यह भी पढ़ें: Digital Arrest: रिटायर्ड अधीक्षक 7 दिन ‘डिजिटल अरेस्ट’, मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर 30 लाख की ठगी

यहां से शेयर करें