Noida News: पहले हुई कहासुनी फिर पत्नी को धुना और मोबाइल छीना, अब रिपोर्ट दर्ज, जानिए पूरा मामला

नोएडा। बरौला गांव निवासी एक महिला ने अपने अलग रह रहे पति पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति ने रास्ते में उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बरौला गांव निवासी अस्मिता 20 अगस्त की रात करीब 12 बजे सेक्टर-76 स्थित एक रेस्तरां से खाना खाकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उनके अलग रह रहे पति सोनू ने उन्हें रोक लिया।

आरोप है कि सोनू ने अस्मिता का मोबाइल छीनने का प्रयास किया और उनके साथ अभद्रता की। अस्मिता ने जब इसका विरोध किया तो सोनू ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-49 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

 

ये भी पढ़ें: ग्रेनो वेस्ट में निवेश के नाम पर महिला से 53 लाख की ठगी

यहां से शेयर करें