New Delhi news दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की दक्षिण-पश्चिमी रेंज ने रंगदारी के लिए फायरिंग की तैयारी कर रहे ह्यगैंगलैंडह्ण गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें गिरोह का सरगना कान्हा सिंह जादौन उर्फ कान्हा ठाकुर (26), सूरज (24) और वल्लभाचार्य (30) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस और एक स्कॉर्पियो बरामद की है।
कार्रवाई निरीक्षक मनेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसीपी पूरन चंद्र पंत की निगरानी में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि मथुरा से संचालित ह्यगैंगलैंडह्ण गिरोह दिल्ली-एनसीआर में रंगदारी के लिए कार्यालयों और वाहनों पर गोलीबारी करने के लिए निशाने तलाश रहा है। इसी सूचना पर द्वारका इलाके में घेराबंदी कर 29-30 जुलाई की रात तीनों आरोपियों को स्कॉर्पियो में पकड़ा गया।
*रोहित गोदारा गिरोह के समर्थक*
पुलिस के अनुसार, ह्यगैंगलैंडह्ण गिरोह का गठन कान्हा ठाकुर और मथुरा निवासी भूषण ने किया था। आरोपी सोशल मीडिया पर अपनी आपराधिक गतिविधियों का प्रचार करते थे और बाद में फरार गैंगस्टर रोहित गोदारा के गिरोह से प्रभावित होकर उसके समर्थक बन गए। कान्हा ने सूरज और वल्लभाचार्य को भी अपने गिरोह में शामिल किया था।
पुलिस के मुताबिक, कान्हा वर्ष 2023 में जयपुर में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में भी आरोपी रहा है। उसके खिलाफ हथियार अधिनियम समेत तीन मामले दर्ज हैं। सूरज के खिलाफ राजस्थान के भरतपुर में हत्या के प्रयास और हथियार अधिनियम समेत तीन मामले दर्ज हैं।
वल्लभाचार्य पहले जिम ट्रेनर था और मार्च 2026 में जयपुर में जिम शुरू किया था। कारोबार में नुकसान के बाद वह कथित तौर पर जल्दी पैसा कमाने के लिए गिरोह से जुड़ गया।
पुलिस के अनुसार, तीनों की गिरफ्तारी से दिल्ली-एनसीआर में रंगदारी के लिए प्रस्तावित फायरिंग और अन्य गंभीर वारदातों को टाला जा सका है। मामले में आगे की जांच जारी है।
New Delhi news

