यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज, आवंटियों को राहत और किसानों के मुद्दों पर हो सकते हैं बड़े फैसले

Yamuna Authority:

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण  (YEIDA) की महत्वपूर्ण Board Meeting आज हो रही है।। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन एवं अपर मुख्य सचिव (उद्योग) आलोक कुमार करने के लिए पहुंच चुके है। कई अहम मुददों पर आज फैसला संभव है। इस बैठक में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा, जिनका सीधा असर आवंटियों, किसानों और निवेशकों पर पड़ सकता है।

प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा उन Allottees को राहत देने का है, जो निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना निर्माण कार्य पूरा नहीं कर पाए हैं। बोर्ड के सामने Construction Time Extension का प्रस्ताव रखा जाएगा, जिस पर मंजूरी मिलने की उम्मीद है। यदि यह प्रस्ताव पारित होता है तो हजारों आवंटियों को अतिरिक्त समय मिलने से बड़ी राहत मिलेगी।

किसानों के मुआवजे और आबादी भूखंड पर होगी चर्चा

बोर्ड बैठक में किसानों से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए जाएंगे। Farmers Compensation और Abadi Plot से जुड़े मामलों पर विस्तृत चर्चा होगी। किसानों की मांगों और लंबित प्रकरणों के समाधान को लेकर बोर्ड स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

FinTech City और Heritage City की DPR पर होगा प्रेजेंटेशन

यमुना सिटी को आधुनिक आर्थिक और तकनीकी केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में FinTech City और Heritage City परियोजनाओं की Detailed Project Report (DPR) भी बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। इन परियोजनाओं के माध्यम से निवेश, रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना है।

Industrial Parks की प्रगति और नए उद्योगों पर होगी समीक्षा

बैठक में Yamuna City के विभिन्न Industrial Parks के विकास कार्यों और वहां उद्योगों की स्थापना की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी। प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा उद्योगों की वर्तमान स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत रिपोर्ट बोर्ड के सामने रखी जाएगी।

Film City परियोजना की तैयारी पर भी रहेगी नजर

बहुप्रतीक्षित Film City Project भी बैठक के प्रमुख एजेंडों में शामिल है। सूत्रों के अनुसार, फिल्म सिटी के शिलान्यास से पहले पूरी की जाने वाली आवश्यक अनुबंधीय शर्तों (Contractual Conditions) की प्रगति रिपोर्ट बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती है। इससे परियोजना की मौजूदा स्थिति और आगे की प्रक्रिया पर स्पष्टता मिलने की संभावना है।

निवेश और विकास परियोजनाओं पर रहेगा फोकस

यमुना प्राधिकरण की यह बोर्ड बैठक निवेश, बुनियादी ढांचे के विकास और औद्योगिक विस्तार के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। Jewar Airport के आसपास तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में नई परियोजनाओं, निवेश और उद्योगों को गति देने के लिए भी कई रणनीतिक फैसले लिए जा सकते हैं। बोर्ड बैठक के निर्णयों पर उद्योग जगत, निवेशकों, किसानों और हजारों आवंटियों की नजरें टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियान: सेक्टर-104 में आवासीय भूखंडों पर चल रही कमर्शियल गतिविधियों पर होगी कार्रवाई

यहां से शेयर करें