New Delhi news बाल सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत मंगलवार को दिल्ली के विभिन्न विद्यालयों में एसपीयूडब्ल्यूएसी (महिला अपराध प्रकोष्ठ) तथा दिल्ली पुलिस की जिला इकाइयों द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में 23,450 छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
दिल्ली पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं को आत्मविश्वासी, जागरूक और विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने में सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने छात्राओं को व्यावहारिक आत्मरक्षा तकनीकों के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। यह अभियान पूरे बाल सुरक्षा जागरूकता माह के दौरान विभिन्न विद्यालयों में लगातार जारी रहेगा।
New Delhi news

