गौतमबुद्ध नगर में प्रशासनिक फेरबदल: उत्तर प्रदेश सरकार ने गौतमबुद्ध नगर में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए आठ डिप्टी कलेक्टरों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी (विशेष कार्याधिकारी) भी शामिल हैं। वहीं, उनकी जगह छह नए डिप्टी कलेक्टरों की तैनाती की गई है।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला
जिले से स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडेय को मुरादाबाद, विवेक कुमार सिंह भदौरिया को अलीगढ़, अभय कुमार सिंह को विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद लखनऊ, चारुल यादव को विशेष कार्याधिकारी, उपशा लखनऊ तथा दादरी एसडीएम अनुज नेहरा को सहायक आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, लखनऊ भेजा गया है।
इसके अलावा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अरविंद कुमार सिंह का तबादला मैनपुरी और रामनयन सिंह का देवरिया किया गया है। वहीं नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी देवेंद्र प्रताप को गाजीपुर भेजा गया है।
इन नए अधिकारियों को मिली गौतमबुद्ध नगर में जिम्मेदारी
सरकार ने खाली हुए पदों पर छह नए अधिकारियों की नियुक्ति की है। देवरिया से हरिशंकर लाल, सहारनपुर से पूर्वा, संतकबीरनगर से अरुण कुमार और बलिया से अभिनेंद्र सिंह को गौतमबुद्ध नगर प्रशासन में तैनात किया गया है।
वहीं गाजीपुर से हर्षिता तिवारी को नोएडा प्राधिकरण का ओएसडी बनाया गया है, जबकि हाथरस से लवगीत कौर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का ओएसडी नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की तैयारी
सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और तेज बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद राजस्व, भूमि, विकास और प्राधिकरण से जुड़े मामलों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

