देहरादून पहुंची ‘बेबी डू डाई डू’ की टीम, दर्शकों का जताया आभा

'Baby Do Die Do'

देहरादून। फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ की सफलता के बाद इसकी स्टार कास्ट शुक्रवार को देहरादून पहुंची, जहां कलाकारों ने दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। फिल्म के ‘इंडिया दर्शन’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में अभिनेत्री हुमा कुरैशी, अभिनेता रचित सिंह, मरुधर शेखावत, निर्देशक नचिकेत सामंत और निर्माता ने मीडिया से बातचीत की। कलाकारों ने कहा कि किसी भी फिल्म की सबसे बड़ी उपलब्धि पुरस्कार नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों में बनाई गई जगह होती है। ‘Baby Do Die Do’

राजपुर रोड स्थित कार्यक्रम में हुमा कुरैशी ने कहा कि फिल्म को रिलीज के बाद से देशभर में शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। पिछले एक सप्ताह के दौरान कई शहरों में फिल्म के शो हाउसफुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों का स्नेह पूरी टीम के लिए सबसे बड़ा सम्मान है और यही किसी कलाकार की असली कमाई होती है।

हुमा ने कहा कि जब कोई कहानी ईमानदारी से कही जाती है तो वह सीधे लोगों के दिल तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने फिल्म के किरदारों और भावनाओं को जिस तरह अपनाया है, उससे पूरी टीम बेहद खुश और उत्साहित है।

‘Baby Do Die Do’

निर्देशक नचिकेत सामंत ने कहा कि फिल्म बनाने का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं था, बल्कि ऐसी कहानी दर्शकों तक पहुंचाना था जिससे वे खुद को जोड़ सकें। उन्होंने कहा कि देहरादून के दर्शकों ने फिल्म को जिस आत्मीयता के साथ स्वीकार किया है, वह पूरी टीम के लिए यादगार अनुभव है।

अभिनेता रचित सिंह और मरुधर शेखावत ने भी दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उत्तराखंड के लोगों का अपनापन और सिनेमा के प्रति प्रेम उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि कलाकारों के लिए तालियों की गूंज और दर्शकों का विश्वास किसी भी अवॉर्ड से कहीं अधिक मायने रखता है।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। टीम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें सीधे दर्शकों से जुड़ने का अवसर देते हैं और आगे भी वे देश के विभिन्न शहरों में जाकर लोगों का आभार व्यक्त करेंगे।

फिल्म की टीम ने कहा कि सिनेमा समाज को जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम है। अच्छी कहानियां केवल मनोरंजन नहीं करतीं, बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़कर लंबे समय तक याद भी रहती हैं। देहरादून से मिला प्यार और सम्मान पूरी टीम के लिए हमेशा विशेष रहेगा।

‘Baby Do Die Do’

यहां से शेयर करें