New Delhi news ने बच्चों को सुरक्षा संबंधी विषयों की जानकारी रोचक और प्रभावी तरीके से देने के लिए ‘डिजिटल कॉमिक अवेयरनेस कैंपेन’ शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों और पुलिस के बीच संवाद बढ़ाते हुए बाल सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना है।
इस अभियान से पहले पुलिस मुख्यालय में स्कूल शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें उन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया। ये शिक्षक अब अपने-अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों और अन्य शिक्षकों को बाल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर जागरूक करेंगे।
अभियान के तहत मास्टर ट्रेनरों को विशेष रूप से तैयार की गई डिजिटल कॉमिक पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनका उपयोग सप्ताहांत (वीकेंड) में बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ संयुक्त शिक्षण गतिविधि के रूप में किया जाएगा। अभिभावकों को प्रोत्साहित किया गया है कि वे कॉमिक्स में दिए गए सुरक्षा संदेशों पर बच्चों के साथ चर्चा करें और उन्हें व्यवहारिक रूप से समझाएं।
विद्यालयों में सोमवार को समूह चर्चा आयोजित होगी, जिसमें विद्यार्थी कॉमिक्स से मिली सीख साझा करेंगे, अपने विचार रखेंगे और जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी इन चर्चाओं में शामिल होकर बच्चों के प्रश्नों के उत्तर देंगे।
साप्ताहिक डिजिटल कॉमिक श्रृंखला की प्रत्येक पुस्तिका बाल सुरक्षा के एक विशेष विषय पर आधारित होगी। इनमें साइबर सुरक्षा, शारीरिक बुलिंग की रोकथाम, नशे के प्रति जागरूकता तथा बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। पूरे महीने प्रत्येक सप्ताहांत एक नए विषय पर आधारित कॉमिक जारी की जाएगी।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह अभियान उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के निदेर्शों तथा पुलिस आयुक्त श्री सतीश गोलछा (आईपीएस) के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘चाइल्ड सेफ्टी अवेयरनेस मंथ’ का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
क्या कहते हैं डीसीपी/एसपीयूडब्ल्यूएसी
डीसीपी/एसपीयूडब्ल्यूएसी नेहा यादव (आईपीएस) ने कहा कि डिजिटल कॉमिक्स के माध्यम से बच्चों को सुरक्षा संबंधी शिक्षा सरल, रोचक और व्यवहारिक तरीके से दी जाएगी, जिससे परिवार, विद्यालय और पुलिस के बीच सहभागिता भी मजबूत होगी।

New Delhi news

