Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का नोएडा में पसमांदा समाज ने किया भव्य स्वागत, कार्यभार ग्रहण कर शुरू किया संगठन विस्तार अभियान – जय हिन्द जनाब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का नोएडा में पसमांदा समाज ने किया भव्य स्वागत, कार्यभार ग्रहण कर शुरू किया संगठन विस्तार अभियान – जय हिन्द जनाब

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का नोएडा में पसमांदा समाज ने किया भव्य स्वागत, कार्यभार ग्रहण कर शुरू किया संगठन विस्तार अभियान

भारतीय जनता पार्टी द्वारा हाल ही में घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए वरिष्ठ नेता नवाब सिंह नागर को लेकर क्षेत्र में लगातार स्वागत-सम्मान का सिलसिला जारी है। ताजा कड़ी में नोएडा स्थित उनके आवास पर ‘पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ’ की महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जीनत जमाल अंसारी के नेतृत्व में पसमांदा समाज के प्रबुद्ध लोगों ने पहुंचकर उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने नागर की स्वच्छ छवि और सर्वस्पर्शीय राजनीति की सराहना करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से भाजपा संगठन के साथ-साथ पिछड़े और वंचित तबकों में भी सकारात्मक संदेश गया है। कार्यक्रम में पसमांदा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान अब्बासी, यूनुस अल्वी, इरफान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

गुर्जर समुदाय पर भाजपा का दांव गौतमबुद्ध नगर की दादरी सीट से दो बार विधायक रह चुके और पूर्व सिंचाई/राज्यमंत्री नवाब सिंह नागर की नियुक्ति को राजनीतिक विश्लेषक 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की सोची-समझी सामाजिक रणनीति मान रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी द्वारा दादरी में आयोजित गुर्जर भाईचारा रैली के बाद भाजपा पर समुदाय की अनदेखी के आरोप लगे थे, जिसके जवाब में पार्टी ने गुर्जर समाज के वरिष्ठ चेहरे को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी। इस पद के लिए जाट समाज से मोहित बेनीवाल व अंकुर राणा और वैश्य समाज से विकास अग्रवाल का नाम भी चर्चा में था, लेकिन आखिरकार पार्टी आलाकमान ने नागर पर भरोसा जताया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा घोषित नई सूची में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री सहित छह क्षेत्रों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिसमें जातीय-क्षेत्रीय संतुलन साधने की स्पष्ट कोशिश दिखी। पूर्व मंत्री सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर जाट व राजपूत समीकरण साधे गए, वहीं त्यागी समाज को भी संगठन में जगह देने की चर्चा है।

मेरठ में विधिवत कार्यभार ग्रहण हाल ही में मेरठ स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित समारोह में नवाब सिंह नागर ने औपचारिक रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। इस मौके पर प्रदेश के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान सहित कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने नागर के संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता की सराहना की। निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में नागर ने पार्टी आलाकमान का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में बेहतर परिणाम देने का प्रयास करेंगे।

गौतमबुद्ध नगर की राजनीति में हलचल नोएडा के सेक्टर-33 स्थित उनके आवास पर भी बधाई देने वालों का तांता लगातार लगा हुआ है, जिसे राजनीतिक हलकों में जिले के बदलते समीकरणों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय तक संगठन में सक्रिय रहे नागर की यह वापसी उनके चार दशक के राजनीतिक अनुभव और संघर्ष का प्रतिफल मानी जा रही है। विश्लेषकों का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्र है, ऐसे में नागर की भूमिका आगामी चुनावी रणनीति में निर्णायक साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: जिम्स ग्रेटर नोएडा: 16 दिन की हड़ताल खत्म, कर्मचारियों की वापसी से पटरी पर लौटीं स्वास्थ्य सेवाएं

यहां से शेयर करें