Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जमीन फ्री मिले तो प्लास्टिक रिसाइकिल करेगा यूफ्लैक्स – जय हिन्द जनाब जमीन फ्री मिले तो प्लास्टिक रिसाइकिल करेगा यूफ्लैक्स – जय हिन्द जनाब

जमीन फ्री मिले तो प्लास्टिक रिसाइकिल करेगा यूफ्लैक्स


नोएडा। प्लास्टिक रिसायकल के लिए आजकल मिशन मोड़ पर अभियान चलाया जा रहा है। सॉलिड़ वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर स्कूल और अस्पतालों पर जुर्माना भी लगाया जा चुका है। सेक्टर-4 स्थित पैकेजिंग कंपनी यूफ्लेक्स ने नोएडा प्राधिकरण की नई सीईओ रितु माहेश्वरी को पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि यदि प्राधिकरण फ्री मेंं जमीन उपलब्ध कराए तो वे कूड़े में आने वाली प्लास्टिक को रिसाइकिल्ड कर सकते हैं ताकि पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सके।
यूफ्लेक्स के बीपी लीगल दिनेश जैन ने बताया कि इस प्लांट को लगाने में कंपनी को भारी इन्वेस्ट करना होगा, यदि जमीन उन्हें फ्री मिलेगी तो प्रोजेक्ट लगाने में आसानी रहेगी। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक फ्री रिसाइकिल प्लांट लगाने से क्षेत्र के करीब करीब 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह प्रस्ताव यूफ्लेक्स ने सीईओ को दूसरी बार दिया है तीनों प्राधिकरण मिलकर इस प्रस्ताव पर विचार करें तो पर्यावरण को प्लास्टिक से बचाया जा सकता है।

यहां से शेयर करें