विश्व रक्तदाता दिवस पर दिल्ली पुलिस मुख्यालय में रक्तदान शिविर

New Delhi news विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस के कल्याण प्रभाग द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एम्स दिल्ली के सहयोग से विशेष पुलिस आयुक्त (सतर्कता, कल्याण एवं लाइसेंसिंग) अतुल कटियार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
शिविर में दिल्ली पुलिस की विभिन्न इकाइयों के 82 अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और सेवा भावना का परिचय दिया।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने रक्तदाताओं और एम्स की मेडिकल टीम का सफल आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

New Delhi news

यहां से शेयर करें