बाहरी जिले के रानी बाग और पश्चिम विहार पूर्व में कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम

New Delhi news  दिल्ली पुलिस की जन-केंद्रित पहल ह्यआॅपरेशन संगमह्ण के तहत बाहरी जिले में पुलिस और जनता के बीच संवाद एवं सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से रानी बाग और पश्चिम विहार पूर्व क्षेत्रों में जनसुनवाई एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन बैठकों में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, आरडब्ल्यूए और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रानी बाग क्षेत्र में ग्रैंड उत्सव बैंक्वेट हॉल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने की। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विष्णु शर्मा, एसीपी मंगोलपुरी, थाना प्रभारी रानी बाग सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। स्थानीय पार्षद ज्योति अग्रवाल, विभिन्न बाजार संगठनों, सामाजिक कार्यकतार्ओं और क्षेत्रीय निवासियों ने भी बैठक में भाग लिया।
इसी प्रकार 27 मई को ज्वालाहेड़ी मार्केट स्थित अग्रसेन भवन में पश्चिम विहार पूर्व क्षेत्र के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आरडब्ल्यूए, बाजार संघों, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखे।
बैठकों का मुख्य उद्देश्य पुलिस प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना था, ताकि स्थानीय समस्याओं और शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक जाम, अवैध पार्किंग, सड़क सुरक्षा, असामाजिक गतिविधियां, महिला सुरक्षा, पुलिस गश्त, साइबर अपराध जागरूकता, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं रखरखाव तथा किरायेदार और घरेलू सहायकों के सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। वहीं, अन्य विभागों से समन्वय की आवश्यकता वाले मामलों को शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा गया।
नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की दी जानकारी
पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी और कहा कि बाहरी जिला पुलिस भविष्य में भी जागरूकता कार्यक्रम एवं सुरक्षा संबंधी विशेषज्ञ सत्र आयोजित करती रहेगी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विष्णु शर्मा ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जनता की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए किरायेदार एवं घरेलू सहायक सत्यापन अभियानों में सहयोग की अपील की।
बैठकों में शामिल लोगों ने दिल्ली पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और सहयोग को नई मजबूती मिली है।

New Delhi news

यहां से शेयर करें