“यथार्थ हॉस्पिटल की सैटेलाइट क्लिनिक सेवा” अत्याधुनिक कमांड सेंटर स्थापित, दूरदराज क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

स्वास्थ्य सेवाओं को दूरस्थ क्षेत्रों तक अधिक सुलभ, किफायती और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ओमेगा-1 (नीयर परी चौक), ग्रेटर नोएडा ने सैटेलाइट क्लिनिक सेवा की शुरूआत की है। इस पहल के तहत अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक कमांड सेंटर स्थापित किया गया, जिसका शुभारंभ किया गया।
इसी कमांड सेंटर के माध्यम से फरूर्खाबाद में यथार्थ हॉस्पिटल की पहली सैटेलाइट क्लिनिक सेवा का भी शुभारंभ किया गया। फरूर्खाबाद स्थित सैटेलाइट क्लिनिक का उद्घाटन माननीय सांसद मुकेश राजपूत द्वारा किया गया। इस नई व्यवस्था से अब दूर-दराज क्षेत्रों के मरीजों को बड़े शहरों तक यात्रा किए बिना सुपर स्पेशलिटी डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा मिल सकेगी।
ओमेगा-1 स्थित कमांड सेंटर को अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक से सुसज्जित किया गया है, जिसके माध्यम से सैटेलाइट क्लिनिकों को रियल-टाइम में विशेषज्ञ चिकित्सकों से जोड़ा जाएगा। मरीज अपने नजदीकी केंद्र पर ही विभिन्न सुपर स्पेशलिटी विभागों के डॉक्टरों से आॅनलाइन परामर्श, उपचार संबंधी सलाह, सेकेंड ओपिनियन और फॉलो-अप सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। इससे समय और यात्रा दोनों की बचत होगी। इस अवसर पर यथार्थ हॉस्पिटल के ग्रुप सीईओ अमित सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य मरीजों को उनके घर के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। वहीं सीओओ एवं फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार बलियान ने कहा कि यह पहल केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि एक सामाजिक प्रयास भी है, जिसका उद्देश्य हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था का लगाया आरोप, प्रेस वार्ता में उठाए कई सवाल

यहां से शेयर करें