NEET UG 2026: फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तिथि 22 जून तक बढ़ी

NEET UG 2026:

करीब 13 लाख उम्मीदवारों ने अब तक भरे बैंक विवरण, NTA ने दी अतिरिक्त समय की सुविधा

NEET UG 2026:  नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए फीस रिफंड हेतु बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 22 जून 2026 रात 11:50 बजे तक अपने बैंक विवरण जमा कर सकेंगे।

NEET UG 2026:

एनटीए ने यह फैसला उन लाखों छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है, जिन्होंने अब तक रिफंड प्रक्रिया पूरी नहीं की थी। एजेंसी के अनुसार अब तक करीब 13 लाख उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट कर चुके हैं।

गौरतलब है कि नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद इसे 12 मई को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद परीक्षा 21 जून 2026 को पुनः आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा और पहले जमा की गई फीस वापस की जाएगी।

इससे पहले बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तिथि 26 मई निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 22 जून कर दिया गया है। एजेंसी ने बताया कि बड़ी संख्या में छात्रों के शेष रहने के कारण यह विस्तार किया गया है।

एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर रिफंड लिंक के माध्यम से अपने बैंक खाते की जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। आवश्यकता होने पर अभ्यर्थी कैंसिल चेक भी अपलोड कर सकते हैं।

एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि एक बार बैंक विवरण जमा करने के बाद उसमें किसी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा, इसलिए सभी जानकारी सही और सावधानीपूर्वक भरना आवश्यक है।

NEET UG 2026:

इस वर्ष नीट यूजी 2026 के लिए लगभग 23 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। फिलहाल पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है।

NEET UG 2026:

यहां से शेयर करें