UP IPS ट्रांसफर: कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, मिले अतिरिक्त प्रभार

UP IPS ट्रांसफर: उत्तर प्रदेश शासन ने कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता को गति देने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। जारी नवीनतम सूची के अनुसार, कई वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपकर उनकी जिम्मेदारी बढ़ाई गई है। इस फेरबदल में 1994, 1995, 1996, 1998 और 2007 बैच के अधिकारी शामिल हैं।

1994 बैच के अधिकारियों के विभागों में बदलाव

जय नरायन सिंह (IPS-RR-1994): उ०प्र० पॉवर कॉरपोरेशन लि० (लखनऊ) में पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत जय नरायन सिंह को अब पुलिस महानिदेशक, ई०ओ०डब्ल्यू० (आर्थिक अपराध शाखा), उ०प्र०, लखनऊ के पद की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ध्रुव कान्त ठाकुर (IPS-RR-1994): वर्तमान में पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) के साथ विशेष सुरक्षा बल (SSF) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे ठाकुर को अब पुलिस महानिदेशक/महासमादेष्टा, होमगार्ड, उ०प्र० (लखनऊ) बनाया गया है। इसके साथ ही वे नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

बिनोद कुमार सिंह (IPS-RR-1994): पुलिस महानिदेशक, सी०आई०डी० और साइबर क्राइम के अतिरिक्त प्रभार में तैनात बिनोद कुमार सिंह के कंधों पर अब एक और बड़ी जिम्मेदारी डाली गई है। उन्हें सी०आई०डी० और साइबर क्राइम के साथ-साथ अब यू0पी0-112 (लखनऊ) के पुलिस महानिदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

1995 और 1996 बैच के अधिकारियों का स्थानांतरण

आलोक सिंह (IPS-RR-1995): कानपुर जोन के पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक के पद से हटाकर इन्हें अब पुलिस महानिदेशक, पीएसी (PAC) मुख्यालय, उ०प्र०, लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। साथ ही इन्हें विशेष सुरक्षा बल (SSF), उ०प्र० का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

अनुपम कुलश्रेष्ठ (IPS-RR-1995): आगरा जोन की अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) अनुपम कुलश्रेष्ठ को अब ट्रांसफर कर कानपुर जोन का नया अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) नियुक्त किया गया है।

ए० सतीश गणेश (IPS-RR-1996): एडीजी, यातायात एवं सड़क सुरक्षा निदेशालय के पद पर कार्यरत ए० सतीश गणेश को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ अब अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध (Crime), उ०प्र०, लखनऊ का भी अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।

डॉ० आर० के० स्वर्णकार (IPS-RR-1996): पीएसी मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात डॉ० स्वर्णकार को अब अपर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० पॉवर कॉरपोरेशन लि०, लखनऊ के पद पर नई तैनाती दी गई है।

आगरा जोन और अन्य विभागों में नई तैनाती

एस० के० भगत (IPS-RR-1998): लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध (Crime) के पद पर तैनात एस० के० भगत को फील्ड में भेजते हुए अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा की कमान सौंपी गई है।

गीता सिंह (IPS-SPS-2007): पुलिस महानिरीक्षक (IG), अभियोजन, उ०प्र०, लखनऊ के पद पर कार्यरत गीता सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें अब पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय, उ०प्र०, लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक रुख: शासन स्तर से मिली जानकारी के अनुसार, इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनौतियों को देखते हुए पुलिसिंग को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना और विशेष विंग जैसे साइबर क्राइम, यूपी-112 और सुरक्षा बलों के कामकाज में तेजी लाना है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: दृश्यम 3 रिव्यू: डर के साये में जॉर्ज कुट्टी, दर्शकों को भाई मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर, बताया मास्टर क्लास

यहां से शेयर करें