नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने 3.70 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Loni news  लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने शनिवार को क्षेत्र के वार्ड 9 वार्ड 23 और वार्ड 37 में करीब 3.70 करोड़ रुपये की लागत से कराए जाने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स और आरसीसी नालियों का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया।
विकास कार्यों के होने से वार्ड में रहने वाले लोगों को जर्जर मार्गों और जल भराव से मुक्ति मिलेगी।
उन्होंने बताया कि बेहटा हाजीपुर नहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा एक पोकलेन मशीन खरीदी गई है। मशीन से नहर की दैनिक सफाई सुनिश्चित होगी और लोगों को गंदगी से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिलेगी और नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही कई समस्याओं से राहत प्राप्त होगी।
उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं में मुख्य रूप से सड़क निर्माण व मरम्मत, नाली व जल निकासी व्यवस्था का सुधार, स्ट्रीट लाइटों की स्थापना एवं मरम्मत, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के कार्य तथा पेयजल आपूर्ति से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल विकास कार्यों का शुभारंभ करना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कर जनता को वास्तविक लाभ पहुंचाना है। रंजीता धामा ने कहा कि नगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस अवसर पर सभासद कामू, पिंटू,मुकेश पाल, मुनव्वर, इमरान, सचिन चौधरी, अजय शर्मा, पूरन सिंह कश्यप, अरुणा कुमारी, रानी, भारती, सरोज, कुसुम, उमा देवी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Loni news

यहां से शेयर करें