Ghaziabad news जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनकर जिम्मेदार विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। तीन तहसील में कुल में कुल 190 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया।
मोदीनगर तहसील सीडीओ गाजियाबाद, एसडीएम मोदीनगर, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों ने जनसुनवाई शुरू की।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने पर ध्यान देने की जरूरत है। उनकी मांग है कि मतदाता की पहचान ऊंगली के निशान और आंखों के रेटिना स्कैन से अनिवार्य रूप से की जाए। ताकि फर्जी मतदान रोका जा सके। इसके अलावा भी तमाम मांग की गई। इस दौरान पतला स्थित चौधरी चरण सिंह डिग्री कालेज के छात्र भी तहसील में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि फीस के नाम पर उनसे अवैध वसूली की जा रही है। इस दौरान राशन डीलर भी शिकायत लेकर पहुंचे। उनका आरोप था कि उन्हें अधिकारियों द्वारा नियमविरूद्ध नोटिस भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों ने उनकी शिकायत की और जांच कराने का आश्वासन दिया। दोपहर दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस जारी रहा। इस दौरान 106 शिकायतआई। जिनमें से मौके पर तीन की निस्तारण किया गया।
अपर जिलाधिकारी ने सुनीं 29 पीड़ितों की फरियाद
लोनी तहीसल में अपर जिलाधिकारी के समक्ष 29 शिकायतें आई। इनमें से चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। अपर जिलाधिकारी भू अर्जन अवनीश कुमार सिंह ने लोनी उपजिलाधिकारी दीपक कुमार अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनी। उनके समक्ष राजस्व विभाग की 13 शिकायत, नगर पालिका परिषद की सात, पुलिस विभाग की चार, विद्युत निगम की दो और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, ग्राम्य विकास विभाग और चिकित्सा विभाग की एक एक शिकायत आई। अधिकारियों द्वारा चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया।
वहीं सदर तहसील में सुनवाई के लिए आई 55 शिकायतें
अपर जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के निस्तारण समय अवधि में किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
वहीं सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी (नगर) विकास कश्यप की अध्यक्षता में 55 शिकायतें सुनी गईं, जिनमें आठ शिकायतों का तत्काल समाधान कराया गया।
Ghaziabad news

