नशा मुक्त समाज के लिए दिल्ली पुलिस का अभियान तेज

New Delhi news  नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने वजीराबाद स्थित जीवन धारा ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में करीब 40 पुनर्वासरत मरीजों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले सामाजिक, मानसिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सकारात्मक सोच के साथ अनुशासित और नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रतिभागियों को सक्रिय और उत्साहित बनाए रखने के लिए इंडोर गेम्स और अन्य संवादात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, आत्मविश्वास बढ़ाना और टीम भावना को प्रोत्साहित करना था।
इस दौरान नशा विरोधी संदेशों वाले पंपलेट भी वितरित किए गए तथा मरीजों को पुनर्वास प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्ध रहने और समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
दिल्ली पुलिस एएनटीएफ ने कहा कि राजधानी में नशे के खिलाफ जागरूकता, पुनर्वास और जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

New Delhi news

यहां से शेयर करें