की-मेकर बनकर घरों में करता था चोरी, 44 मामलों में संलिप्त; इंदौर से गिरफ्तार

New Delhi news

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कई चोरी की वारदातों में वांछित कुख्यात अपराधी सिकंदर सिंह उर्फ बचन सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और अदालत द्वारा कई मामलों में उसे घोषित अपराधी (प्रोक्लेम्ड आॅफेंडर) घोषित किया जा चुका था।

क्राइम ब्रांच के सेंट्रल रेंज, कमला मार्केट की टीम ने इंस्पेक्टर वीर सिंह के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में एएसआई दीप चंद, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, योगराज और विनोद शामिल थे, जबकि पूरे आॅपरेशन की निगरानी एसीपी सतेन्द्र मोहन द्वारा की गई।

कई मामलों में था वांछित

पुलिस के अनुसार, आरोपी सिकंदर सिंह मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित आकाश नगर का निवासी है। वह दिल्ली के विभिन्न थाना क्षेत्रों—मॉडल टाउन, मुखर्जी नगर, सागरपुर, सराय रोहिल्ला और कृष्णा नगर—में दर्ज कई चोरी के मामलों में वांछित था।

इनमें से तीन मामलों में अदालत ने उसे घोषित अपराधी घोषित किया था, जबकि अन्य मामलों में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी थे।

‘की-मेकरह्ण बनकर करता था चोरी”

जांच में सामने आया है कि आरोपी का चोरी करने का तरीका बेहद शातिराना था। वह ह्यचाबी बनाने वालाह्ण बनकर लोगों के घरों में प्रवेश करता था और अलमारी या तिजोरी की चाबी बनाते समय मौका पाकर कीमती सामान चोरी कर लेता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को पहले भी इन मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया।

इंदौर से दबोचा गया आरोपी

क्राइम ब्रांच को आरोपी के इंदौर में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश पहुंचकर तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की।

लगातार प्रयास और सुनियोजित कार्रवाई के बाद आरोपी को 1 मई 2026 को इंदौर के नांगली वाड़ी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

44 मामलों में शामिल

पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक आदतन अपराधी है और अब तक कुल 44 मामलों में संलिप्त रहा है। इनमें से 27 मामले इंदौर और 17 मामले दिल्ली में दर्ज हैं।

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क व अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

New Delhi news

यहां से शेयर करें