सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग पर केंद्र सख्त, राज्यों को सख्त निगरानी के निर्देश

LPG Cylinder:

LPG Cylinder: नई दिल्ली। कमर्शियल और घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ते अंतर के चलते सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की आशंका बढ़ गई है। इस पर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं।

LPG Cylinder:

पेट्रोलियम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हाल ही में तेल कंपनियों (IOC, BPCL, HPCL) और राज्यों के सचिवों के साथ बैठक कर आपूर्ति व्यवस्था और ब्लैक मार्केटिंग रोकने पर चर्चा की।

सरकारी सूत्रों के अनुसार अब कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर के बीच करीब 2000 रुपये का अंतर हो गया है, जिससे डायवर्जन (घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग) का खतरा बढ़ गया है।

देशभर में सख्त कार्रवाई

सरकार ने ब्लैक मार्केटिंग और जमाखोरी रोकने के लिए अभियान तेज कर दिया है।

  • देशभर में 2300 से अधिक छापेमारी की गई
  • 336 डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर जुर्माना लगाया गया
  • 72 डिस्ट्रीब्यूटरशिप सस्पेंड की गईं
  • 50 डिस्ट्रीब्यूटरों को कारण बताओ नोटिस जारी

पेट्रोलियम मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वे आवश्यक वस्तु अधिनियम और LPG कंट्रोल ऑर्डर के तहत सख्त कार्रवाई करें और किसी भी अनियमितता पर तुरंत रोक लगाएं।

सरकार का कहना है कि घरेलू सब्सिडी वाले सिलेंडरों का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और पूरी आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।

LPG Cylinder:

यहां से शेयर करें