कामगारों के उत्पीड़न पर श्रम विभाग सख्त, अब तक 49 ठेकेदारों के लाइसेंस निरस्त

नोएडा में कामगारों का शोषण करने वाले ठेकेदारों पर श्रम विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को 14 और ठेकेदारों के लाइसेंस निरस्त कर विभाग ने तीसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके साथ ही अब तक कुल 49 ठेकेदारों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं, जबकि छह ठेकेदारों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

तीन चरणों में हुई कार्रवाई

श्रम विभाग ने यह कार्रवाई तीन अलग-अलग चरणों में की है। पहले चरण में 10, दूसरे चरण में 25 और तीसरे चरण में सोमवार को 14 ठेकेदारों के लाइसेंस निरस्त किए गए। विभाग ने अब तक करीब 250 ठेकेदारों को नोटिस जारी कर जवाब माँगा है। जिन ठेकेदारों ने नोटिस मिलने के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया, उन्हीं के विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

श्रम विभाग अब भेजे गए सभी नोटिसों का पुनरीक्षण कर रहा है। जिन ठेकेदारों की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है, उन पर भी जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग का स्पष्ट संदेश है कि कामगारों के उत्पीड़न को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: Noida News: चिल्ला एलिवेटेड का 47% काम पूरा, दो लाख वाहन चालकों को मिलेगी राहत

यहां से शेयर करें