Noida News: चिल्ला एलिवेटेड का 47% काम पूरा, दो लाख वाहन चालकों को मिलेगी राहत

Noida News:नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाली चिल्ला एलिवेटेड रोड का 47 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सोमवार की देर शाम नोएडा प्राधिकरण ने लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस परियोजना की प्रगति रिपोर्ट साझा की। अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड रोड के सभी पिलर बनाने का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

लिंक एलिवेटेड रोड की फिजिबिलिटी रिपोर्ट जल्द

यमुना तटबंध पर प्रस्तावित एलिवेटेड एक्सप्रेसवे से जुड़ाव के लिए महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-94 तक 1.8 किलोमीटर लंबी लिंक एलिवेटेड रोड बनाने की योजना है। इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट आईआईटी रुड़की जल्द ही प्राधिकरण को सौंपेगी। इस लिंक रोड को लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा।

जेवर एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी

चिल्ला एलिवेटेड और लिंक एलिवेटेड रोड के पूरा होने पर प्रतिदिन दो लाख से अधिक वाहन चालकों को सीधा लाभ मिलेगा। दिल्ली से जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। इसके अलावा नोएडा प्रवेश द्वार से महामाया फ्लाईओवर तक रोजाना लगने वाले भीषण यातायात जाम से भी स्थायी मुक्ति मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें: नोएडा: प्रतीक एडिफाइस सोसाइटी में घरेलू सहायिका ने की लाखों की चोरी, सोसाइटीवासियों ने जारी की फोटो

यहां से शेयर करें