स्पेशल स्टाफ की टीम ने दो ड्रग तस्कर दबोचे

पूर्वी जिले में जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
New Delhi newsदिल्ली के पूर्वी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 115 ग्राम चरस, 35 ग्राम स्मैक और 5 ग्राम हाइब्रिड गांजा बरामद किया है।
पूर्वी जिला पुलिस उप आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि स्पेशल स्टाफ की टीम 9 अप्रैल को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रोड नंबर 109, शरमनाथ बैंड के सामने, गांव घड़ोली इलाके में दो युवक संदिग्ध हालत में घूमते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर दोनों घबराकर भागने की कोशिश करने लगे, जिससे शक और गहरा गया। मुस्तैद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया । पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान पहचान शुभम जैन, निवासी गुलाब वाटिका, लोनी रोड (उत्तर प्रदेश) और राहुल कुमार, निवासी शिव विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों एक ही गेस्ट हाउस (करावल नगर, दिल्ली) में काम करते थे। शुभम जैन वहां रिसेप्शनिस्ट और राहुल कुमार सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे इलाके में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर आसानी से पैसा कमाने के लिए इस अवैध धंधे में शामिल थे। पुलिस अब इनके सप्लाई नेटवर्क, स्रोत और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है। इस संबंध में लगातार छापेमारी की जा रही है। इस मामले में थाना गाजीपुर में एफआईआर नंबर 125/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 20/21/29 में केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पूर्वी जिला पुलिस उप आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर ड्रग तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। पुलिस का कहना है कि समाज से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
New Delhi news
हौज काजी थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का किंगपिन पकड़ा
New Delhi news  सेंट्रल जिला के थाना हौज काजी पुलिस ने शनिवार को सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश कर बिहार से दिल्ली तक फैले नशे के नेटवर्क को तोड़ते हुए मुख्य सप्लायर (किंगपिन) को बिहार बाबा बिशु रावत मंदिर के पास से गिरफ्तार गिरफ्तार किया है।
मध्य जिला पुलिस उप आयुक्तरोहित राजबीर सिंह ने बताया कि 24 मार्च 2026 को पुलिस ने मोहम्मद अली नामक व्यक्ति को स्मैक का सेवन करते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह नशा सोनू नामक व्यक्ति से खरीदता था, जो पहाड़गंज पुल के पास सक्रिय था
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 मार्च 2026 को टोडापुर क्षेत्र से विनोद कुमार, सोनू कुमार मंडल और संजीत कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 8.505 किलोग्राम गांजा और 10 ग्राम हेरोइन बरामद किया। इसके बाद रघुबीर नगर में छापेमारी कर सुरेंद्र प्रसाद को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 10.66 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी बिहार से सस्ते दाम में गांजा लाकर दिल्ली में बेचते थे। जांच करते हुए पुलिस टीम बिहार के मधेपुरा पहुंची, जहां 6 अप्रैल 2026 को मुख्य सप्लायर बंटी कुमार उर्फ लल्लन साह (24) को बाबा बिशु रावत मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी बंटी कुमार ने बताया कि वह मंदिर के आसपास गांजा सप्लाई करता था और इसे प्रसाद के रूप में भी वितरित किया जाता था, जिससे लोगों को शक न हो।

 

New Delhi news

यहां से शेयर करें