New Delhi news नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के थाना गुलाबी बाग पुलिस ने बुधवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से आॅटोमैटिक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
नॉर्थ जिला पुलिस उप आयुक्त राजा बंथिया ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान सुंदर निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एक ई-कॉमर्स कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। वह नशे का आदी है और कुछ समय पहले गलत संगत में पड़कर अपराध की ओर बढ़ गया।
आरोपी ने बताया कि उसने करीब पांच महीने पहले गाजियाबाद के एक व्यक्ति से 25,000 में पिस्टल खरीदी थी, ताकि लोगों को डराकर आसानी से अपराध कर सके।\


