New Delhi news दिल्ली पुलिस के द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने सोमवा रको सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अत्याधुनिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद कि या है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान ऋतिक खरब निवासी मुंडेला खुर्द, दिल्ली के रूप में हुई है। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर लोगों में डर पैदा करने और प्रभाव जमाने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2024 में उसकी शादी सोनीपत में हुई थी, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते मई 2025 में आपसी सहमति से तलाक हो गया। तलाक के बाद वह अपने ससुराल पक्ष से बदला लेना चाहता था। इसलिए हरियाणा के भोंडसी निवासी जीतू नामक व्यक्ति से अवैध हथियार हासिल किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी हाल ही में एक हत्या के प्रयास के मामले में भोंडसी जेल से छूटकर आया था। फरवरी 2026 में उसने दोबारा शादी की और इस दौरान भी जश्न में फायरिंग की। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश करता था।
New Delhi news

