शारदा यूनिवर्सिटी: ओरल हेल्थ और डेंटल स्क्रीनिंग ड्राइव का किया आयोजन, 100 से अधिक बच्चों के दांतों की हुई जांच

शारदा यूनिवर्सिटी: शारदा यूनिवर्सिटी के शारदा स्कूल आॅफ लॉ के प्रो बोनो क्लब (लीगल एड सोसाइटी) की जुवेनाइल विंग ने शारदा स्कूल आॅफ डेंटल साइंसेज के सहयोग से गौतम बुद्ध नगर स्थित सरकारी जुवेनाइल आॅब्जर्वेशन होम में बच्चों के लिए ओरल हेल्थ अवेयरनेस और डेंटल स्क्रीनिंग ड्राइव का आयोजन किया।

कार्यक्रम में 100 से अधिक बच्चों के दांतों की जांच की गई और उन्हें रोजाना सही तरीके से ब्रश करने, मीठा कम खाने और दांतों की देखभाल की आदतें अपनाने की जानकारी दी गई। सभी बच्चों को मुफ्त डेंटल हाइजीन किट भी वितरित की गई।

शारदा स्कूल आॅफ लॉ के डीन प्रो. (डॉ.) ऋषिकेश दवे ने बताया कि अधिकतर बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों या उपेक्षित माहौल से आते हैं, जहां दांतों की देखभाल की जानकारी और सेवाएं सीमित हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि बच्चों को सही आदतें सिखाना है। शारदा स्कूल आॅफ डेंटल साइंसेज की प्रोफेसर डॉ. स्वाती शर्मा ने कहा कि समय पर जांच और सही जानकारी से दांतों की समस्याओं को रोका जा सकता है। इस पहल से बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मेघा, डॉ. वैशाली अरोरा, डॉ. मानवेंद्र सिंह समेत अन्य डॉक्टर भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Review: रणवीर सिंह का धमाका, लेकिन मूल की ‘मजा’ नहीं लौटा पाया; फैंस की प्रतिक्रियाएं चुना लगा दिया

यहां से शेयर करें