यह घटना 6 मार्च 2026 की रात हुई, जब 18 साल के पांच छात्र (सभी वयस्क) अपने टीचर जेसन ह्यूजेस (40 वर्ष) के घर पर ‘रोलिंग’ प्रैंक करने गए थे – यानी पेड़ों पर टॉयलेट पेपर लपेटना, जो अमेरिकी हाई स्कूलों में सीनियर प्रैंक का आम हिस्सा है। ह्यूजेस, जो नॉर्थ हॉल हाई स्कूल में मैथ टीचर और कोच थे, प्रैंक के बारे में जानते थे और छात्रों को पकड़ने के लिए बाहर आए। भागते समय छात्रों की दो गाड़ियों में से एक (जिसे जेडेन वॉलेंस चला रहा था) में ह्यूजेस गिर गए और उन्हें कुचल दिया गया। छात्रों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
शुरुआत में जेडेन पर फर्स्ट-डिग्री व्हीकुलर होमिसाइड, रेकलेस ड्राइविंग, क्रिमिनल ट्रेसपासिंग और लिटरिंग के आरोप लगे थे, जबकि बाकी चार पर माइनर आरोप थे। लेकिन ह्यूजेस की पत्नी लॉरा ह्यूजेस और परिवार ने खुद डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ली डैराग से आरोप हटाने की अपील की, ताकि छात्रों की जिंदगी बर्बाद न हो और “एक अलग त्रासदी” न हो। परिवार ने कहा कि यह महज एक दुखद दुर्घटना थी, कोई अपराध नहीं।
जेडेन के वकील ग्राहम मैककिनन ने बयान में कहा कि परिवार की दया और माफी की भावना के लिए धन्यवाद। उन्होंने बताया कि जांच में कोई विवादित तथ्य नहीं मिला – जेडेन ने ह्यूजेस को देखा ही नहीं था और गाड़ी सिर्फ कुछ फीट चली थी जब हादसा हुआ। जेडेन ने कहा है कि वह गहरा दुख महसूस कर रहा है और बाकी जिंदगी कोच ह्यूजेस की याद में ईसाई मूल्यों के साथ जीएगा, जो उनके मेंटर थे।
डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ली डैराग ने जांच पूरी होने और परिवार की इच्छा का सम्मान करते हुए सभी आरोप तुरंत हटा दिए। ह्यूजेस का अंतिम संस्कार शनिवार को होना है। यह मामला अमेरिका में प्रैंक कल्चर, दुर्घटनाओं और क्षमा की मिसाल बन गया है, जहां परिवार ने बदले की बजाय माफी और आगे बढ़ने का रास्ता चुन रहा है।

