SP political rally: दादरी में 29 मार्च को होने वाली समाजवादी समानता भाईचारा रैली की तैयारियों को लेकर गुरुवार को रोजा याकूबपुर गांव में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व प्रमेन्द्र सिंह भाटी एडवोकेट ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष व महिलाएं शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रमेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि 29 मार्च को दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में आयोजित समाजवादी समानता भाईचारा रैली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि रैली में क्षेत्र के सभी वर्गों की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।
समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर बैठकें की जा रही हैं और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की जा रही है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. शशि यादव ने भी महिलाओं से बड़ी संख्या में रैली में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान नेहा पवार एडवोकेट को महिला सभा का जिला सचिव नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता विनोद त्यागी एडवोकेट ने की। इस मौके पर ग्राम प्रधान अजय नागर, अमित भाटी एडवोकेट, के.के. भाटी एडवोकेट, रिंकू यादव एडवोकेट, नेहा पवार एडवोकेट, शिमला सागर एडवोकेट, रूबी नागर एडवोकेट सहित कई लोग मौजूद रहे।

