पुलिस ने 1.50 करोड़ के 555 चोरी/खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

Ghaziabad news  नगर जोन, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की सर्विलांस टीम और सभी थानों की संयुक्त कार्रवाई में चोरी और खोए हुए 555 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए गए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये बताई गई है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी ने मीडिया को बताया कि यह कार्रवाई सीआईआर (सेन्ट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर की गई। इसमें चोरी, स्नैचिंग और खोए मोबाइल फोन की शिकायतों पर नगर जोन की पुलिस टीम ने सर्विलांस और मैनुअल इनपुट की मदद से तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर मोबाइलों की पहचान की।बरामद मोबाइल फोन को उनके मालिकों की पहचान कर तुरंत लौटा दिया गया। थानावार मोबाइल बरामदगी का विवरण इस प्रकार है,कोतवाली नगर: 153,विजयनगर: 91,सिहानीगेट 71,नंदग्राम: 65,मधुबन बापुधाम: 60,क्रॉसिंग रिपब्लिक: 36,वेव सिटी: 35,कविनगर: 33 और साइबर थाना: ने 11 मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए। एडिशनल सीपी ने कहा कि पुलिस लगातार तकनीकी और सर्विलांस गतिविधियों के माध्यम से अपराधियों पर नजर रख रही है और चोरी तथा स्नैचिंग की घटनाओं पर पूरी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि मोबाइल चोरी या खोने की स्थिति में तुरंत सीआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएँ, जिससे समय पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें